फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में घर में घुसकर दलित दंपति को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। मधपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग एक दलित के घर में घुस आए और दंपति की जमकर पिटाई की। हमलावरों ने जाते-जाते कार्रवाई न करने की धमकी भी दी। मामले में दलित ने कोतवाली मनकापुर में चार लोगों के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के मधपुर गांव निवासी सहजराम पुत्र दोलही ने शनिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी इसी गांव के रहने वाले राम नरेश, नान बाबू, झिनबाबू व पुजारी से पुरानी रंजिश चल रही है।
इसी को लेकर गुरुवार की रात जब वह खाना खाने के बाद सो रहा था तभी चारो उसके घर में घुस आए और अभद्रता करते हुए लाठी से पीटना शुरू कर दिया। बचाने उसकी पत्नी सारिका दौड़ी तो हमलावरों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। सहजराम ने कोतवाली मनकापुर में रामनरेश, नानबाबू, झिनबाबू व पुजारी के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें