फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में बहराइच के लिए दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

विज्ञापन
फोटो-18-गोंडा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर चार, जहां से होगा बहराइच की इलेक्ट्रिक ट्रेनों का सं? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा और बहराइच के लोगों के लिए खुशखबरी है। 45 करोड़ रुपये की लागत से गोंडा से बहराइच रेल खंड पर चल रहे विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। नए साल में गोंडा से बहराइच रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। दोनों जनपदों के करीब 80 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। एनई रेलवे प्रशासन ने रूट पर नए साल में 15 जनवरी से इलेक्ट्रिक ट्रेेनों का संचालन शुरू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

गोंडा से बहराइच रेल रूट पर 45 करोड़ की लागत से 61 किमी. के इस रेल ट्रैक के विद्युतीकरण का काम डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था। डेढ़ साल से चल रहे विद्युतीकरण का काम रेल प्रशासन ने पूरा करा लिया है। रेलवे विद्युतीकरण विभाग ने इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों को ट्रायल करवा चुका है। ट्रायल में कुछ खामियां मिली थीं। जिसे रेल विभाग तेजी से दूर करने में जुटा है। अभी तक इस रेल रूट पर दो जोड़ी डेमू ट्रेनों का संचालन हो रहा है। गोंडा से बहराइच जाने में करीब 2 घंटे का समय लग रहा है। रेल प्रशासन ने नए साल में 15 जनवरी से गोंडा-बहराइच रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है।
इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन से यात्री एक घंटे में गोंडा से बहराइच पहुंच सकेंगे। इसका सीधा फायदा गोंडा व बहराइच जिले के 80 लाख लोगों को मिलेगा। इसके साथ ही रेल प्रशासन इस गोंडा - बहराइच रूट पर एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों का आवागमन शुरू करने जा रहा है। सबसे पहले गोंडा से बनारस के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार करके बहराइच से वाया गोंडा के रास्ते बनारस तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन

गोंडा-बहराइच रेल रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन 15 जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा। 45 करोड़ की लागत से होना वाला विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। हाल ही में इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल कराया जा चुका है। जिन स्थानों पर खामियां मिली हैं, उन्हें तेजी से दूर किया जा रहा है। एमएम मिश्रा, उप मुख्य अभियंता, एनई रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें