फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवती ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलने का किया प्रयास, सिपाहियों ने दबोेचा

Wed, 10 Jul 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के सामने की वारदात से मचा हड़कंप
विज्ञापन


पिता की संपत्ति में हिस्सा न मिलने पर उठाया कदम

कोतवाली देहात के चिश्तीपुर खोरहंसा की रहने वाली है युवती

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंंडा। पिता की संपत्ति में हिस्सा न मिलने से आहत युवती ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने खुद पर पेट्रोल उड़ेलने का प्रयास किया। एसपी कार्यालय के बरामदे में मौजूद महिला सिपाहियोें की नजर पड़ी तो युवती को दबोच लिया। एसपी कार्यालय के सामने हुई घाटना से हड़कंप मच गया। युवती ने पिता की संपत्ति में हिस्सा न मिलने पर ये कदम उठाया है। एसपी ने युवती से पूछताछ के बाद मामले में कोतवाल देहात को एफआईआर के आदेश दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती के माता-पिता समेत चार लोगों को शांतिभंंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के चिस्तीपुर खोरहंसा की रहने वाली सुनीता पुत्री पांचूराम जून माह में एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा कि उसके पिता ने अपनी पूरी संपत्ति उसके दो भाइयों आशू व सोनू के नाम बैनामा कर दी। पिता की संपत्ति में वह हकदार है, संपत्ति में हिस्सा मांगने पर उसके पिता ने उसे देने से इनकार कर दिया। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को दी थी। सीओ सिटी की जांच चल ही रही थी। इसी बीच बुधवार की सुबह सुनीता एक बोतल में छिपाकर ज्वलनशील द्रव्य लेकर एसपी कार्यालय के सामने पहुंची और खुद पर उड़ेलने का प्रयास किया। बताया गया कि युवती ने खुद पर पेट्रोल उड़ेला था। एसपी कार्यालय के बरामदे में मौजूद महिला सिपाहियों की नजर पड़ी तो सिपाहियों ने सुनीता को दबोच लिया। उसे एसपी के सामने लाया गया। जहां पूछताछ के बाद उसे कोतवाली देहात भेज दिया गया। घटना की जानकारी मीडिया वालों को हुई तो पूरी टीम पुलिस कार्यालय पहुंची। मगर युवती एसपी कार्यालय से अचानक लापता होे गई। लोग उसे तलाशते रहे। बाद में पता चला कि युवती कोतवाली देहात गई है। मगर वहां भी युवती नहीं मिली। सुनीता की तहरीर पर कोतवाली देहात में उसके मां मिनता देवी, पिता पांचूराम व भाई सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट व धमकी का केस दर्ज किया गया है। एसपी ने विनीत जायसवाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात डीके श्रीवास्तव ने बताया कि युवती के माता मिनता देवी-पिता पांचूराम व भाई सोनू को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता ने सुनाया दुखड़ा
सुनीता के पिता ने अमर उजाला प्रतिनिधि को बताया कि उनकी बेटी किसी के बहकावे में आकर ऐसी हरकत कर रही है। वह दूसरे के समझाने पर संपत्ति में हिस्सा मांग रही है। खुद की मां को बता रही है कि वह मर चुकी है। ऐसा कोई बेटी नहीं कर सकती है। दूसरे व्यक्ति के बरगलाने पर उसने पूरे परिवार को परेशान कर रखा है। नौबत यहां तक आ गई कि बेटी की वजह से फर्जी मुकदमे में उन्हें उनकी पत्नी व बेटे को गिरफ्तार होना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें