फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दर्शन में बुजुर्ग ने सुनाई फरियाद, एसपी ने घर पहुंचकर कराया समाधान

विज्ञापन
गोंडा में धानेपुर के ठठेरी मोहल्ले में बुर्जुग की समस्या का समाधान करते एसपी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर गोंडा एसपी संतोष मिश्रा की ऑन द स्पॉट कार्यशैली सभी के लिए नजीर साबित हो रही है। जनता दर्शन में फरियाद लेकर पहुंचे एक बुजुर्ग की समस्या सुनने के बाद उसके निस्तारण के लिए एसपी खुद पीड़ित के घर पहुंच गए।
विज्ञापन

एसपी को घर आया देख बुजुर्ग के आश्चर्य का ठिकाना न रहा। घर पर ही एसपी ने बैठकर पक्षकारों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया। साथ ही यह हिदायत भी दी कि अगर दोबारा इस तरह की स्थिति बनी तो विधिक कार्रवाई की जायेगी।
मामला धानेपुर कस्बे का है। कस्बे के ठठेरी मोहल्ले के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग हरिप्रसाद के चार बेटे हैं लेकिन पिता के इज्जत करने के बजाय सभी उनका उत्पीड़न करते हैं। समय पर खाना भी नहीं देते। इसकी शिकायत लेकर बुजुर्ग हरिप्रसाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय गए थे।
विज्ञापन

जनता दर्शन में सुनवाई कर रहे पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा को उन्होने अपना समस्या बताई और उसके निराकरण का मांग की। एसपी ने हरिप्रसाद को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर वापस घर जाने के लिए कहा।
एसपी कार्यालय से लौटकर हरिप्रसाद अपने घर पहुंचे ही थे कि दोपहर बाद एसपी संतोष मिश्रा उनके घर कस्बा धानेपुर पहुंच गए। एसपी को घर आया देख हरिप्रसाद के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा।
एसपी ने हरिप्रसाद के घर पर ही उनके चारों बेटों को बुलवाया और उन्हें हरिप्रसाद के रहने व खाने पीने की उचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही यह भी हिदायत दी कि यदि भविष्य में बुजुर्ग की उत्पीड़न किया गया तो फिर विधिक कार्रवाई की जायेगी। जनशिकायतों के प्रति एसपी की संवेदनशीलता देखकर हर किसी ने उनकी सराहना की। इस दौरान थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें