गोंडा। शहर के बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे पर मंगलवार की देर रात कंटेनर ने डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे डीसीएम चालक कंटेनर के पहिए के नीचे चला गया। उसकी दबकर मौके पर ही मौत हो गई। बड़गांव पुलिस ने क्रेन बुलवाकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कंटेनर के नीचे से निकलवाया।
बता दें कि शहर के बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे पर लखनऊ की ओर से आ रहा एक कंटेनर ने मंगलवार की देर रात मिश्रौलिया पुलिस चौकी की ओर से आ रही डीसीएम को जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे डीसीएम चालक कंटेनर के पहिए के नीचे चला गया। उसकी दबकर मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम में सवार क्लीनर मो. शकील निवासी शेखपुरवा थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ ने बताया कि डीसीएम उसका ममेरा भाई मो. तौहीद पुत्र अब्दुल खालिद निवासी पूरेराम सहाय थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ चला रहा था।
कंटेनर की टक्कर से मो. तौहीद की मौत हो गई। भिड़ंत के बाद बड़गांव चौकी पुलिस को क्रेन बुलवाना पड़ा। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कंटेनर के नीचे से निकलवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी बड़गांव मुकेश पांडेय ने बताया कि डीसीएम के क्लीनर मो. शकील की तहरीर पर कंटेनर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।