गोंडा। गोंडा रेलवे यार्ड व सुभागपुर में पिछले डेढ़ माह में चार बार मालगाड़ी ट्रेन शंटिंग करने के दौरान पटरी से उतर चुकी है। मंगलवार की सुबह भी एक मालगाड़ी ट्रेन का ब्रेक वैगन शंटिंग के दौरान सुभागपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित 218 /4 किमी पर पटरी से उतर गया। इससे शंटिंग का काम पांच घंटे तक प्रभावित रहा। हालांकि इस हादसे में कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
मंगलवार की सुबह 6.50 बजे को सुभागपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर में खाली रैक की एक मालगाड़ी शंटिंग कर रही थी। तभी मालगाड़ी के पीछे लगा ब्रेक वैगन का चारो चक्का पटरी से उतर गया।
जिससे मालगाड़ी की शुंटिंग का काम का बाधित रहा। लेकिन इस घटना से ना तो कोई हताहत हुआ और ना ही ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव पड़ा। तकरीबन 5 घंटे के बाद पटरी से उतरे ब्रेक वैगन को रीरेल कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तत्काल रेलवे दुर्घटना सहायता यान ट्रेन मौके पर पहुंची और डीरेल हुए ब्रेक वैगन के चारो चक्के को रीरेल किया गया। मालगाड़ी के ब्रेक वैगन को ट्रैक पर लाने में पांच घंटे लग गया। जिससे पांच घंटे तक शंटिंग का काम प्रभावित रहा।
क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया खली रैक की एक मालगाड़ी का ब्रेक वैगन शंटिंग करते समय ट्रैक से उतर गई थी। उन्होंने बताया इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव पड़ा है। पिछले डेढ़ माह में शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का ब्रेक वैगन ट्रैक से चार बार उतर चुका है।