फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चोरी की सूचना पर प्राथमिक विद्यालय बालपुर में छानबीन करने पहुंची पुलिस को वहां 14 वर्षीय किशोर का शव रस्सी से बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने डॉग स्क्वाएड व फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव के लोग किशोर की हत्या की आशंका जता रहे हैं। जबकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

बालपुर पुलिस चौकी के पास स्थित प्राथमिक स्कूल बालपुर में चोरी हो गई थी। स्कूल के प्रधानाध्यापक राहुल कुमार सिंह ने पुलिस चौकी पर सूचना दी। इस पर चौकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह गुरुवार को मौका मुआयना करने पहुंचे। यहां एक ही स्थान पर दो प्राथमिक व दो जूनियर स्कूल संचालित हैं। चौकी प्रभारी बगल के दूसरे प्राथमिक स्कूल में जांच करने के लिए गये तो देखा कि 14 वर्षीय एक किशोर का शव छत के हुक में रस्सी से बंधे फंदे पर लटका हुआ है।
मृतक की पहचान मोहित उर्फ मुन्ना के रूप में हुई। पता चला कि मोहित स्कूल के सामने रहने वाली रिटायर्ड शिक्षिका कृष्णावती सिंह के यहां करीब सात साल से रह रहा था। मोहित बहराइच के लौकाही, थाना मिहींपुरवा का रहने वाला था। परिवार के लोग एक बार मोहित को लेने आए थे मगर वो नहीं गया। कृष्णावती के मुताबिक सुबह नौ बजे तक मोहित घर में था। किसी ने हत्या कर उसका शव स्कूल परिसर में फंदे पर लटकाया है।
विज्ञापन

कृष्णावती सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि जो भी इस वारदात में शामिल हैं, वो जल्द ही पकड़े जाएंगे। पुलिस टीम लगी हुई है।
नारियल की रस्सी से बंधे फांसी के फंदे पर मोहित का शव तो लटका था मगर उसके पैर जमीन पर टिके थे। पैर में चोट के निशान भी मिले हैं। मोहित की चप्पलें दूसरे कमरे में मिली हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उस कमरे में मोहित को मारने के बाद घसीटकर दूसरे कमरे में ले जाकर फंदे पर लटकाया गया हो।
कृष्णावती सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका मायका लौकाही, थाना मिहींपुरवा, बहराइच में है। मोहित भी वहीं का था। उनके पति की मौत बरसों पहले हो गई थी। कोई संतान नहीं है। इस वजह से वह अपने भतीजे रिंकू सिंह को साथ रखती हैं। रिंकू व मोहित एक ही गांव के हैं। कृष्णावती का कहना है कि सात साल से मोहित परिवार के सदस्य की तरह रहा था। किसी ने उसकी हत्या करके शव स्कूल में फंदे पर लटकाया है।
पुलिस को छानबीन के दौरान घटनास्थल पर एक मोबाइल फोन चार्जिंग में लगा मिला है। जिसमें पैटर्न लॉक लगा है। पुलिस इसी मोबाइल फोन के सहारे हत्यारों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें