फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में घुसा तेंदुआ, पिंजरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बीते एक पखवारे से आईटीआई परिसर में उत्पादन प्लांट के आसपास तेंदुए की आमद से दहशत का माहौल बना हुआ था। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बुधवार रात में प्लांट परिसर से तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। इससे प्रशासन समेत आईटीआई के कर्मचारियों व उनके परिवारीजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आईटीआई परिसर में तेंदुए की आमद से संचार विहार कॉलोनी, आईटीआई कामगारों व आसपास के दर्जनों गांवों में दहशत के बीच बुधवार देर शाम तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर आईटीआई के प्रोडक्शन प्लांट में घुस गया। तेंदुए के भीतर घुसते ही दरवाजे को बंद कर दिया गया। रेंजर विनोद कुमार नायक की अगुवाई में ऑपरेशन शुरू किया गया।
कमरे की दीवार काटकर बकरे के साथ पिंजरा लगाकर तेंदुए को उसमें आने के लिए उकसाया गया। देर रात तक चले ऑपरेशन के बाद तेंदुआ आखिरकार लोहे के पिंजरे में कैद हो गया। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जेके श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए को वन विभाग की टीम ने टिकरी जंगल में रखा है। शासन से अनुमति मांगी गई है। वन रेंज अधिकारी विनोद कुमार नायक रेंजर ने बताया कि अनुमति मिलते ही उसे लखनऊ स्थित राजकीय प्राणी उद्यान अथवा दुधवा नेशनल पार्क लखीमपुर भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

आईटीआई लिमिटेड में अभी एक और तेंदुआ होने की बात कही जा रही है। जिससे संचार विहार कॉलोनी में दहशत है। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जेके श्रीवास्तव ने बताया कि वन विभाग की टीम से पिंजरा लगाने की मांग की गई है। कॉलोनी में कांबिंग कराने को भी कहा गया है। जिससे कर्मचारियों की दहशत को दूर किया जा सके।
वहीं, धानेपुर थाना क्षेत्र की मेहनौन ग्राम पंचायत में जंगली जानवर के हमले में 12 लोग घायल हो गये। ग्रामीण उसे तेंदुआ बता रहे हैं। समदा मजरा निवासी रज्जन मिश्र ने बताया कि तेंदुए के हमले में 12 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से कुछ लोगों का इलाज भी चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रात में कुछ लोग घरों से बाहर सो रहे थे तो कुछ लोग फसलों की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच जंगली जानवर ने हमला करके लोगों को जख्मी कर दिया।
घायलों में अमन, साधना, रानी, पूनम, विमला, गन्नू, अब्बास, पवन कुमार, रज्जन मिश्र आदि शामिल हैं। प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह रामू ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी बकाउल्ला खान ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल की गई है। जानवर के पगचिह्न भी देखे गये हैं। मगर तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई है। रात में टीम गांव में रहेगी और कांबिंग कर असलियत का पता लगाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें