फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका की सेवा समाप्त

Sat, 20 Aug 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
इसी स्कूल की इमारत के ऊपर से गुजरी है हाईटेंशन लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी कर रही सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महेश भारी प्रथम में तैनात शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी है। बीईओ को शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।  
विज्ञापन


बीएसए अरुण कुमार ने शनिवार को बताया कि जुलाई 2010 में विशिष्ट बीटीसी चयन के तहत धारणा आर्य पुत्री मधुसूदन आर्य की तैनाती सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महेशभारी प्रथम में हुई थी।

दिसंबर 2012 में वित्त एवं लेखाधिकारी आनंद कुुमार ने धारणा के पैन नंबर पर भरे जा रहे रिटर्न की जांच की तो पता चला कि जिन शैक्षिक अभिलेखों के सहारे वह नौकरी कर रही हैं उन्हीं अभिलेखों पर जनपद मऊ के शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के प्राथमिक विद्यालय सिरसा द्वितीय और वाराणसी के प्राथमिक विद्यालय सलारपुर शिक्षा क्षेत्र चिरई गांव में भी शिक्षक की तैनाती है।
विज्ञापन


मऊ व वाराणसी के साथ ही बलरामपुर में भी एक ही पैन नंबर पर रिटर्न फाइल हो रहा था। वित्त एवं लेखाधिकारी की रिपोर्ट पर 30 मार्च 2016 को नोटिस जारी करके धारणा को सुनवाई के लिए बुलाया गया लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं।

पांच अप्रैल को दूसरा नोटिस जारी करने पर धारणा ने स्व प्रमाणित अभिलेख बीएसए दफ्तर को भेज दिए मगर सुनवाई में उपस्थित नहीं हुईं। इस पर खंड शिक्षाधिकारी रेहरा बाजार अनिल कुमार को 31 जुलाई 2016 को बस्ती जनपद के ग्राम कोप तप्पा लालगंज भेजकर निवास की जांच कराई गई।

जांच में निवास भी फर्जी पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी है। बीईओ एमपी सिंह को शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें