फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तालाब व गड्ढे में डूबने से छात्र व मासूम की मौत

Fri, 08 Aug 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। देहात कोतवाली इलाके के करनपुरडीहा निवासी अभिषेक मिश्र (16) की शुक्रवार को घर से करीब पांच सौ मीटर दूर तालाब में डूबने से मौत हो गई। वहीं, कटरा बाजार के नकहा लोनियनपुरवा निवासी रेहान (02) खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गया, इससे मौत हो गई।
विज्ञापन


करनपुरडीहा निवासी संजय कुमार मिश्र उर्फ संजू के बेटे अभिषेक शुक्रवार करीब 11 बजे अपने छोटे भाई प्रवेश व गांव के मिठाई लाल के साथ मक्के के खेत में भरा पानी तालाब में काटने के लिए गए थे। इस दौरान अभिषेक का पैर फिसल गया। वह गहरे तालाब में चले गए। छोटे भाई प्रवेश व मिठाई लाल ने पहले बचाने का प्रयास किया, मगर कामयाब न होने पर घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने तालाब में डूबे अभिषेक को किसी तरह से बाहर निकाला। इसके बाद एक निजी अस्पताल में ले गए लेकिन तब तक अभिषेक की मौत हो चुकी थी।
देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि मौत के बाद शव परिजन लेकर घर चले गए थे। पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजनों से अनुरोध किया गया है। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। प्रथमदृष्टया जांच में तालाब में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। अभिषेक कक्षा 10 की पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन


खेलते-खेलते गड्ढे में गिरा मासूम
माधोपुर/कटरा बाजार (गोंडा)। नकहा लोनियनपुरवा निवासी रेहान (2) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गया। इसके बाद से बाहर नहीं निकल सका। गांव की महिला ने बच्चे का शव उतराते देखकर परिजनों को जानकारी दी। वहां पहुंचे परिजन निकालकर अस्पताल ले गए लेकिन तब रेहान की मौत हो गई। वह अपनी मां आशिया की इकलौती संतान थी। मौत के बाद मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें