फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Fri, 08 Aug 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। खड़ौरा निवासी साइकिल सवार आनंद कुमार उर्फ बब्बू (35) की शुक्रवार तड़के रगड़गंज बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। रगड़गंज चौकी प्रभारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि किसी वाहन से टक्कर लगने के बाद उन्हें सड़क पर पड़े देख लोगों ने सूचना दी थी। परिजन पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चाचा सत्यप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि आनंद बृहस्पतिवार दोपहर साइकिल से रगड़गंज बाजार गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। सुबह करीब चार बजे पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी थी। चाचा के मुताबिक, आनंद की साइकिल नहीं मिली है। सिर के पिछले हिस्से के साथ ही पैर में गंभीर चोटें आईं हैं।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये वाहन का पता लगा रही है। एक साल पहले उनकी पत्नी सुनीता की मौत हो गई थी। परिवार में दो बेटियां काजल व तेजल व बेटा गौरव हैं। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें