फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री ने किया विद्युत उपकेन्द्र को लोकार्पण

विज्ञापन
गोंडा के उमरिया गांव में बने विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण करते समाज कल्याण मंत्री रमापति। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने मनकापुर विधानसभा के कटरा शिवदयाल गंज क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए उमरिया गांव में बने 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को योगी सरकार ने 33 केवीए का उपकेंद्र देकर दिवाली पर तोहफा दिया है। उपकेंद्र के बनने से लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा 288 किमी सड़क का निर्माण कराया जा चुका है। मनकापुर विधानसभा के तीनों सीएचसी का विस्तारीकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस जिले का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। उन्होंने को दीवाली की शुभकामनाएं भी दी। गोंडा के अधीक्षण अभियंता वितरण एवं कार्य रमेश चंद्र ने कहा कि इस उपकेंद्र के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या से निजात निजात मिल जाएगी।
अधिशासी अभियंता पीके सिंह ने कहा कि आने वाले समय में इस क्षेत्र के लोगों को अच्छी बिजली मिलने लगेगी। कहा कि सरकार ने लोगों को बिजली बिल की समस्या से निजात देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। एकमुश्त समाधान योजना में दो किलोवाट तक बिजली में शत प्रतिशत सरचार्ज में छूट दी जा रही है।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता कार्य पीसी राम, उपखंड अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता रत्नेश कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता एसके वर्मा, अवर अभियंता वितरण गुड्डू यादव, पीआरओ वेद प्रकाश दूवे, कटरा कुटी धाम मंदिर के महंत स्वामी चिन्मयानंद दास, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक सिंह, प्रधान खड़ौआ चिंता मणि तिवारी, कनकपुर प्रधान राघवेन्द्र सिंह, बालापुर प्रधान रीषू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें