फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 वाहनों का अधिग्रहण, 17 थानों को पुलिस कराएगी नोटिस तामील

विज्ञापन
फोटो- 16- गोंडा में आरटीओ दफ्तर। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनाव के लिए जिले में पांच हजार वाहनों का अधिग्रहण होगा। इसके लिए वाहन चालकों को नोटिस भेजे जाने की तैयार पूरी हो गयी है। यह नोटिस संबंधित पुलिस थाने के माध्यम से वाहन मालिकों को तामील करायी जाएगी। नोटिस के बाद भी वाहन न देने वाले स्वामियों के खिलाफ सीधे चुनावी काम काज में अड़ंगा लगाने का केस दर्ज होगा। यह जानकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व प्रवर्तन बबिता वर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाहन स्वामियों को जारी होने वाली नोटिस की तामील 17 थानों की पुलिस कराएगी। सभी अधिगृहीत वाहनों को 24 फरवरी तक जिला प्रशासन के अधीन देने के लिए मांगा गया है। 25 फरवरी तक वाहन न भेजने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की कार्यवाही शुरू होगी। विधानसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों व अफसरों के लिए 1800 छोटे बड़े वाहनों को लगाया जाएगा। चुनाव ड्यूटी के लिए सुरक्षित रखे जाने वाले वाहनों को मिलाकर पांच हजार वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। ताकि जरूरत के मुताबिक इन वाहनों का प्रयोग किया जा सके।
एक नजर में
चुनाव ड्यूटी में लगने वाले वाहन 1800
भारी वाहन 700
हल्के वाहन 1100
अधिगृहीत व्यवसायिक वाहन 1000
अधिगृहीत हल्के वाहन 4000
24 फरवरी तक वाहन न देना पड़ेगा भारी
परिवहन विभाग ने सभी वाहन मालिकों से अपने वाहन 24 फरवरी तक प्रशासन को मुहैया कराने की मोहलत दी है। नोटिस के बाद भी 25 फरवरी तक वाहन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचने पर संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ सीधे पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की कार्यवाही की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी सीधे वाहन स्वामी की होगी। इसी के साथ ही परिवहन विभाग भी अपने स्तर से ऐसे वाहनों के पंजीयन को निरस्त करने की कड़ी कार्रवाई भी तय करेगा। विधानसभा चुनाव में एरिया डोमनेशन के लिए जिले में आयी चार कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की मांग के अनुसार भी पर्याप्त वाहन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अलग अलग होगा हल्के व भारी वाहनों का ठहराव स्थल
विधानसभा चुनाव के लिए अधिगृहीत किए जाने वाले हल्के व भारी वाहनों के लिए अलग अलग ठहराव स्थल चिह्नित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारी वाहनों के ठहराव के लिए सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान का निर्धारण किया है जबकि हल्के वाहनों का ठहराव पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड स्थल पर होगा। निर्धारित स्थान पर वाहन मालिकों को अपना वाहन चालक समेत भेजना होगा।
वाहन चालकों के मोबाइल नंबर की तैयार होगी सूची
विधानसभा चुनाव में अधिगृहीत किए गए वाहनों के मालिकों के साथ ही वाहन चालकों की नाम पता व मोबाइल नंबर की सूची भी अलग से तैयार होगी। इसकी कवायद में संभागीय परिवहन विभाग का पूरा महकमा अभी से जुटा हुआ है। ताकि चुनाव के दौरान वाहन मालिकों व चालकों से संपर्क करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी आड़े न आए। तैयार सूची की फीडिंग भी शुरू कर दी गई है। वाहन चालकों के लिए कोविड टीकाकरण की दोनों डोज लगवाना भी जरूरी होगा। जिस चालक ने अभी तक टीके की दोनों डोज नहीं ली होगी उन्हें 24 फरवरी से पहले कोरोना टीका लगवाना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें