फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आरएसएस के सह खंड कार्यवाह को मिली धमकी

Thu, 13 Jun 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉल करने वाले ने खुद को दीवान बताकर धमकाया, कार्रवाई नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर थाना क्षेत्र के मिश्राैलिया माफी गांव के दो पक्षों में विवाद के बाद सुलह कराने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुजेहना के सह खंड कार्यवाह को फोन कॉल पर धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस दीवान बताकर निपट लेने की धमकी दी है। सह खंड कार्यवाह ने थाने पर तहरीर दी है। मगर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया माफी गांव निवासी मुजेहना के सह खंड कार्यवाह रामप्रकाश मिश्र ने बताया कि उनके गांव के रहने वाले छविलाल साहू व गुलाम जिलानी के बीच 09 जून को विवाद को गया था। मामला थाने तक पहुंचा था। उनकी जानकारी में आया तो उन्होंने दोनों में सुलह समझौता करा दिया था। सह खंड कार्यवाह के मुताबिक इसके दूसरे दिन 10 जून को उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने बताया कि वह गोंडा पुलिस विभाग से दीवान इंद्रजीत सिंह बोल रहा हूं गुलाम जिलानी मेरे करीबी हैं। सुलह समझौता कैसे करा दिया। 12 जून तक आपसे निपट लूंगा। धमकी मिलने के बाद सह खंड कार्यवाह ने थाने पर तहरीर दी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है, अब जानकारी हुई है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें