फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरों में सन्नाटा, कंपकपाती ठंड में नहीं जले अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शीत लहर और ठंड से लोग जनमानस बेहाल हो उठा है। ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं होने से जिला अस्पताल व अन्य स्थानों पर बने रैन बसेरों में सन्नाटा पसरा है। शहर में कहीं भी अभी तक अलाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं। ठंड और गलन से लोग कांपते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए ठहरने के लिए स्थायी रैन बसेरा बना है। बेड समेत कंबल आदि के इंतजाम किए हैं। मरीजों के तीमारदार ठहरते भी हैं। अस्पताल के रैन बसेरों में सन्नाटा पसरा रहा है। बता दें कि शहर में रोडवेज बस स्टेशन के पास नगर पालिका परिषद की ओर से अस्थायी रैन बसेरा बनाया जाता है। जिसमें 30 लोगों के ठहरने का इंतजाम रहता है। रैन बसेरे के लिए नगर पालिका परिषद ने निविदा निकाली थी। निविदा भी हो गई और रैन बसेरा बनाया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द रैन बसेरा तैयार कर लिया जाएगा। जरूरतमंद लोग यहां ठहर सकें।
शहर के 12 प्रमुख चौराहों पर नगर पालिका परिषद अलाव का इंतजाम करती थी। अभी तक न तो नगर पालिका परिषद की ओर से रोडवेज बस स्टेशन पर अस्थायी रैन बसेरा तैयार है और न अलाव के इंतजाम किए गए हैं। रोडवेज बस स्टेशन तिराहे पर यात्रियों के साथ ही रिक्शा व ई-रिक्शा चालकों व खोमचा व ठेला लगाने वाले लोग इस कड़ाके की ठंड से ठिठुरन को मजबूर हैं।
विज्ञापन

- ठंड से लोगों को बचाने के लिए रोडवेज बस अड्डा के पास अस्थायी रैन बसेरा तैयार किया जा रहा है। जल्द ही उसे तैयार कर लिया जाएगा। ठिठुरन भरी रात में जरूरतमंदों के ठहरने के लिए परेशानी न उठानी पड़े। संजय मिश्रा, ईओ नगर पालिका परिषद गोंडा
ईओ बोले, नहीं मिला अलाव जलवाने का आदेश
परसपुर (गोंडा)। मौसम के करवट लेते ही ठिठुरन बढ़ गई है। नगर पंचायत, परसपुर की तरफ से न तो कहीं रैन बसेरा बनवाया गया है और न अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत परसपुर के ईओ उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि भौरीगंज मार्ग पर श्रीहरि संकीर्तन मंडल धर्मशाला में रैन बसेरे बनवाया जा रहा है। अलाव जलवाने का कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलते ही चिह्नित स्थानों पर अलाव जलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें