फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा सहित 29 रेलवे स्टेशनों को मिला इको फ्रेंडली का दर्जा

विज्ञापन
25द्दस्रड्डश्च4-गोंडा में रेलवे बुकिंग कार्यालय। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा सहित 29 रेलवे स्टेशनों को इको फ्रेंडली व पर्यावरण मित्र में सूचीबद्ध किया है। इसमें गोंडा, मनकापुर, खलीलाबाद, गोरखपुर व लखनऊ सहित 29 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है। अब से गोंडा व मनकापुर रेलवे स्टेशनों को इको फ्रेंडली के रूप में जाना जाएगा। इसी के तहत गोंडा व मनकापुर रेलवे स्टेशनों पर पौधारोपण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही शुद्ध पेयजल, विशेष सफाई व्यवस्था तथा यहां से चलने वाली ट्रेनों में ग्रीन टॉयलेट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने पूर्वोत्तर रेलवे के 29 रेलवे स्टेशनों को पर्यावरण मित्र बनाकर सूचीबद्ध किया है। जिसमें गोंडा व मनकापुर रेलवे स्टेशन शामिल है। गोंडा व मनकापुर रेलवे स्टेशनों के पर्यावरण मित्र बन जाने से यहां पर अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। साफ सफाई की व्यवस्था उत्तम होगी। इसके अलावा जल संरक्षित किया जाएगा। साथ में गोंडा व मनकापुर स्टेशन से आने-जाने वाली ट्रेनों में बायो टॉयलेट की व्यवस्था भी होगी। गोंडा व मनकापुर रेलवे स्टेशन पर स्थित सभी रेलवे भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग से सुरक्षित किया जाएगा।
इसके अलावा पर्यावरण के गाइड लाइन के अनुसार रेलवे परिसर में जगह-जगह पौधरोपण के लिए अभियान चला कर जल की बर्बादी को भी रोका जाएगा। इन सभी कार्यों के लिए योजना तैयार की गयी है। गोंडा व मनकापुर रेलवे स्टेशन को इको फ्रेंडली व पर्यावरण मित्र बनाए जाने पर पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत आस जगी है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया है कि एनजीटी ने पूर्वोत्तर रेलवे के 29 रेलवे स्टेशनों को पर्यावरण मित्र में सूचीबद्ध किया है। बताया कि इसमें गोंडा और मनकापुर रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें