गोंडा। बालपुर उपकेंद्र को जिला मुख्यालय से सप्लाई देने वाला तार टूटकर गिर गया, जिससे 70 हजार आबादी की बिजली गुल हो गयी। पूरी रात लोगों ने अंधेरे में रात काटी है।
बताते चले करीब 20 साल पहले उपकेंद्र की स्थापना हुई थी तार काफी पुराना हो गया है। जो आये दिन टूटकर गिर जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इस उपकेंद्र से बालपुर कस्बा सहित फतेहपुर, गोगिया, सालपुर, धानी, धनखर, नरायनपुर मर्दन, सरैया, डोमाकल्पी, डोमा आह्लाद, हड़ियागाड़ा, सोनहरा, नकहा बसंत, रेरूवा, परवानपुर, छिटनापुर, बमडेरा, खानपुर, परसा गोड़री सहित अन्य गांव पंचायत को बिजली सप्लाई दी जाती है।
रात में 33 हजार लाइन का तार टूट गया, जिससे इन गांव के पूरी रात अंधेरे रहने को मजबूर हो गए। डॉ जय बनर्जी, सुशील दूबे, संजय यादव, कपिल सोनी, किशन सिंह, विशाल सोनी, राहुल शुक्ल, अंकित शुक्ल, कोयल तिवारी, पंकज पांडेय, सचिन सिंह, अकबाल अहमद, सोनू ठेकेदार, पल्लू। सहित अन्य लोग ने जर्जर तार बदलवाने की मांग किया है। बालपुर हजारी गांव गांव में बीच गांव के अंदर 11 हजार लाइन का जर्जर तार झूल रहा है। कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।