फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर लाभार्थियों से हो रही वसूली

विज्ञापन
गोंडा के महिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनवाते लोग। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बावजूद आयुुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर वसूली रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिला महिला अस्पताल मेें आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण करने वाला कर्मचारी खुले अंत्योदय कार्ड धारकों से 50 से सौ रुपये तक वसूल रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगे लोगों ने बताया कि 50 रुपये देने पर रिसीविंग दिया जाता है। तथा सौ रुपये देने वालों का पहले नंबर आ जाता है। वहीं जिलाधिकारी ने जिले के सभी सीएससी संचालकों व सरकारी अस्पतालों में निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है।
जिले के करीब 65 हजार अंत्योदय कार्ड धाराकों को पांच लाख तक निशुल्क इलाज की सुविधा देने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं जिसमें 6761 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए अंत्योदय कार्ड धारक अपने करीबी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या जनसेवा केंद्र पर जाकर निशुल्क कार्ड बनवा सकता है। जिलाधिकारी ने सभी सीएससी संचालकों को निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन की ओर से अंत्योदय कार्ड धारकों को कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलई के माध्यम से नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके अलावा जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों में भी नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
शासन की आयुष्मान भारत योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें लाभार्थी परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जाती है। वर्ष 2011 की जनगणना से बहुत से लाभार्थियों के छूट जाने के कारण मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान शुरू किया गया था।
जिससे सभी को लाभ मिल सके। आयुष्मान भारत योजना के जिला सूचना प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में अंत्योदय कार्ड (लाल कॉर्ड) लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। 64 हजार 770 अंत्योदय कार्ड धारक हैं जिनको जल्द ही आयुष्मान कार्ड से आच्छादित किया जाएगा। सभी केंद्रों पर बिल्कुल निशुल्क कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें