फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम के नाम पर बनाई सरकार और जनता को छला: योगेश

विज्ञापन
16द्दस्रड्डश्च19-गोंडा के न्याय पंचायत खरगूपुर के लार्ड गौतम महाविद्यालय में लोगो को संबोधित करते - फोटो : GONDA
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव का बिगुल विजय यात्रा से फूंक दिया है। करनैलगंज विधानसभा के खरगुपुर न्याय पंचायत से पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने विजय यात्रा शुरू कर भाजपा पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने लार्ड गौतम महाविद्यालय करनपुर से हुंकार भरी और विकास के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। सवाल किया किया कि प्रभु श्रीराम का सहारा लेकर भाजपा ने सरकार बनाई तो आदर्श प्रस्तुत क्यों नही किया। भगवान के नाम पर जनता को ठगने का काम कब तक करते रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल किया कि प्रदेश की 55 लाख महिलाओं को सपा सरकार में पेंशन दी जाती थी, उन महिलाओं की क्या खता था कि पेंशन बंद कर दिया। कन्या विद्याधन बेटियों की शिक्षा के लिए और बेरोजगारी भत्ता युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दिया जाता था। इन लोगों का क्या दोष था कि इन्हीं की योजनाएं बंद की गईं। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी क्यों की जा रही है और सरकारी विभागों में नौकरियां ठेकेदारों के हवाले क्यों की गईं। यह छल अब जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने करनैलगंज क्षेत्र में उनके प्रयासों से बने आईटीआई सुसंडा, पालीटेक्निक सकरौर, मतस्य शोध संस्थान, कृषि महाविद्यालय का निर्माण समय पर पूरा कराकर संचालन न कराने पर सवाल उठाया। कहा कि इससे जिले के युवाओं को अच्छी पढ़ाई के लिए भटकना पड़ रहा है। कहा कि महंगाई चरम पर है, एक महीने मेें 17 बार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। गैस का दाम 350 रुपया था जोकि अब बढ़कर 975 रुपया हो गया है। छुट्टा जानवरों से हादसे हो रहे हैं और निदान के दावे सिर्फ झूठ का पुलिंदा हैं। कार्यक्रम का संचालन फहीम अहमद पप्पू व हेमंत सिंह ने किया। जिला पंचायत सदस्य विनय शंकर उर्फ विन्नु दुबे, पूर्व प्रमुख पप्पू मढ़हा, नन्हे सिंह, शमीम अच्छन, कैलाश पांडेय, अरुण तिवारी, दिनेश तिवारी, गुड्डू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें