फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बूंद जिंदगी की: अभियान चलाकर छह लाख बच्चों को पिलाया जाएगा ड्राप

विज्ञापन
फोटो-2 गोंडा के महिला अस्पताल में नवजात को पोलियो का ड्राप पिलाते डीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो सालो से बंद पोलियो उन्मूलन अभियान फिर से शुरू कर दिया गया है। रविवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने जिला महिला अस्पताल में नवजात को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के पांच लाख 97 हजार 200 बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

रविवार को 1980 बूथों पर स्वास्थ्य टीमें लगाकर पोलियो रोधी ड्रॉप पिलाया जा रहा है। 21 मार्च से 26 मार्च तक कर्मचारी घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगे। पोलियोरोधी अभियान के शुभारंभ में सीएमओ डॉ. आरएस केसरी ने बताया कि पोलियो खुराक पिलाने के लिए जिले में कुल 1980 स्थाई बूथ, 162 हाई रिस्क एरिया बूथ तथा 412 हाई रिस्क ग्रुप बनाए गए हैं। अभियान के लिए 1171 टीमें लगाई गई हैं, जो घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष की आयु तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का काम करेंगी।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो का ड्राप अवश्य पिलाएं। जिससे भविष्य में पोलियो का खतरा न रहे। लोगों की सुविधा के लिए टीमें घर-घर जाकर पोलियो ड्राप पिलाएंगी। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग कर पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की अपील की है। इस अवसर पर महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जय गोविंद, डीएमसी शेषनाथ सिंह, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि विनय डान्गे, टीकाकरण प्रभारी डॉ. पंकज तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें