फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बेटी पैदा होने पर पिता ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। दो बेटियों के बाद तीसरी बेटी का जन्म होने से आहत पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम बसेरिया के मजरा पंडित पुरवा की है। यहां के निवासी सनोज कुमार ने ग्राम लालेमऊ के पंडित पुरवा के पास बाग में पेड़ से मफलर के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सनोज कुमार के लगातार दो पुत्रियां पैदा हुईं। तीसरी औलाद को वह पुत्र के रूप में पाने की आस लगाए बैठा था। शुक्रवार को लोग होली के जश्न में मशगूल थे उसी बीच उसकी पत्नी ने तीसरी पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद सनोज ने फांसी लगाकर जान दे दी। चचरी पुलिस चौकी प्रभारी बृजेश गुप्ता ने बताया कि समय से सूचना न मिलने के कारण पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जा सका। पंचनामा भरकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताया कि ग्रामीणों के अनुसार सनोज कुमार के दो पुत्रियां पहले से हैं। इस बार भी बेटी पैदा हुई। इससे उसने अपनी जान दे दी। हालांकि मामले में परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें