फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पिटाई का वीडियो वायरल, चौकी प्रभारी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रोडवेज बस स्टेशन पर बुधवार की रात चौकी प्रभारी रोडवेज अश्विनी दूबे ने एक युवक को लाठी से जमकर पीटा। युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है।
विज्ञापन

शहर के रोडवेज चौकी प्रभारी अश्विनी दूबे कद से ऊंची लाठी लेकर पुलिसिंग करने को लेकर काफी दिनों से चर्चा में थे। इन चर्चाओं के बीच बुधवार की देररात चौकी प्रभारी दूबे ने रोडवेज बस स्टेशन पर एक युवक को लाठी से जमकर पीटा। युवक चौकी प्रभारी से गिड़गिड़ता रहा। चौकी प्रभारी ने उसकी जमकर पिटाई की। इसी बीच भीड़भाड़ वाले रोडवेज बस स्टेशन चौराहे पर कई ने पिटाई करते समय चौकी प्रभारी का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया।
नगर पुलिस की काफी किरकिरी हुई। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुुमार मिश्रा ने चौकी प्रभारी अश्विनी दूबे को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें