11द्दस्रड्डश्च1-गोंडा के जिला महिला अस्पताल में बेटी के जन्म उत्सव पर केक काटते जिलाधिकारी व सीएम?
- फोटो : GONDA
गोंडा। मिशन शक्ति के तीसरे चरण के क्रम में बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय में नवजात बच्चियों का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने महिला पहुंचकर केक काटकर नवजात बच्चियों का जन्मदिन मनाया। बच्चियों के परिजनों को बेबी किट प्रदान किया। इस मौके पर 40 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट दिया गया। साथ ही केक व लड्डू से उनका मुंह मीठा कराया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के अंतर्गत अगस्त से दिसंबर 2021 तक विस्तृत कार्ययोजना के अनुसार संबंधित विभागों द्वारा गतिविधियों कराए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इस क्रम में महिला एवं बाल विकास द्वारा मिशन शक्ति के तीसरे चरण में कन्या जन्मोत्सव आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाली बालिकाओं के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा और मां व बेटी को उपहार प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही जनपद में जन्म लेने वाली बालिकाओं की संख्या के बराबर वृक्षारोपण कर बालकों व पुरुषों को उन वृक्षों के संरक्षण का दायित्व सौंपा जा रहा है।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0एस0 केसरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला अस्पताल डा0 सुषमा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी, परिविक्षा अधिकारी जेपी यादव, डॉ. शालू महेश, डॉ. योगेन्द्र सिंह, डॉ. राम लखन, सालिकराम त्रिपाठी, ज्योत्सना सिंह सहित नवजात बच्चियों की माताएं व अन्य उपस्थित रहे।