गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल के आईजी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल के नवीनीकृत बैरक, नवनिर्मित व्यायामशाला और मनोरंजन कक्ष का लोकार्पण किया।
आरपीएफ के आईजी अतुल कुमार श्रीवास्तव गुरुवार दोपहर बाद गोंडा पहुंचे। उन्होंने ने रेलवे सुरक्षा बल गोंडा की नवीनीकृत बैरिक, नवनिर्मित व्यायामशाला एवम् मनोरंजन कक्ष का लोकार्पण किया।
आईजी ने उपस्थित जवानों का सुरक्षा सम्मेलन भी किया। आईजी ने जवानों से आपसी संवाद कर उनकी समस्याएं पूछी और जल्द ही उनके समाधान के लिए संबंधित को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा सम्मेलन में यात्री सामानों की चोरी पर विशेष ध्यान देते हुए उन पर अंकुश लगाने, लावारिस हालत में स्टेशन पर पाये जाने वाले बच्चों की सुपुर्दगी के संबंध में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
सुरक्षा सम्मेलन के बाद आईजी ने रेलवे सुरक्षा बल बैरक प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अमित कुमार मिश्रा, अजय कुमार सिंह सहायक सुरक्षा आयुक्त, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार, अमरनाथ प्रभारी निरीक्षक मनकापुर, श्यामराज प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल बहराइच, आरपी सिंह प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल बुढ़वल, अमन कुमार ललितेश कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह एवं गोंडा परीक्षेत्र के आरपीएफ कर्मी मौजूद रहे।