फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम से खुलेगा हत्या व दुष्कर्म का राज, कब्र खोदकर निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। मोतीगंज क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी से दुष्कर्म व उसकी हत्या का राज जानने के लिए शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदवाकर शव को निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मोतीगंज के पास सरयू नहर में चार दिन पहले किशोरी का शव उतराता मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो किशोरी की मौत पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई थी। मामला तूल पकड़ने पर एसपी गुरुवार की रात किशोरी के घर पहुंचे। परिजनों ने बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को सरयू नहर में फेंके जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। मामला बढ़ता देख पुलिस ने गुरुवार को दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी 8 मई की शाम सात बजे घर से शौच को निकली थी। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। 9 मई की दोपहर उसका शव गांव के पास सरयू नहर में अर्धनग्न अवस्था में उतराता मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। किशोरी की मौत पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को किशोरी के परिजन गांव वालों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को सरयू नदी में फेंकने की आशंका जताई। एसपी देर शाम किशोरी के गांव पहुंचे और लोगों से जानकारी ली।
इस मामले को गंभीरता से देखते हुए शुक्रवार को नायब तहसीलदार धानेपुर धर्मेंद्र कुमार की मौजूदगी में कब्र खोदकर किशोरी का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को दोबारा पोस्टमार्टम को भेजा है। किशोरी के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट थाना मोतीगंज पुलिस ने दर्ज की है। परिजनों किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को सरयू नदी में फेंके जाने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

वारदात को दबाना चाहती थी मोतीगंज पुलिस, नहीं ली तहरीर
थाना मोतीगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या जैसी जघन्य वारदात के बाद किशोरी का भाई जब एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर लेकर थाना मोतीगंज पहुंचा तो पुलिस ने तहरीर नहीं ली। आरोप है कि वह 9 से 1 मई तक लगातार तीन दिन थाने का चक्कर लगाता रहा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करना तो दूर तहरीर तक नहीं ली। किशोरी के भाई का आरोप है कि मोतीगंज पुलिस दुष्कर्म व हत्या जैसे जघन्य अपराध को दबाना चाहती थी। इसलिए उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। किशोरी के भाई ने एसपी को दी तहरीर में थानाध्यक्ष मोतीगंज पर वारदात को दबाने का बड़ा आरोप लगाया है।
किशोरी के परिजनों से मिला बसपा का प्रतिनिधि मंडल
थाना मोतीगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को किशोरी का शव कब्र खोदकर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर जिलाध्यक्ष मनोज कनौजिया के नेतृत्व में बसपा का एक प्रतिनिधि मंडल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।
बसपा नेताओं ने किशोरी के परिजनों से मिलकर उन्हें हर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष मनोज कनौजिया, हाजी मो. जकी, हरिश्चन्द्र गौतम, शशि आनंद गौतम, शाहिद खान, रामशरण गौतम, सहदेव, नरेन्द्र, कृष्ण मुरारी मौया शामिल रहे।
पूर्व विधायक बोली, न्याय दिलाने को हर लड़ाई को तैयार
सपा की पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला ने किशोरी की हत्या की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार के घर पहुंची। पूर्व विधायक ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक ने परिजनो से कहा कि किशोरी के हत्या के मामले में न्याय दिलाने के लिए वह हर लड़ाई को तैयार हैं। पूर्व विधायक ने पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर कहा कि किशोरी की हत्या जघन्य अपराध है। पीड़ित परिवार को हरहाल में न्याय मिलना चाहिए और जो भी दोषी हो उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें