फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज(गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत सकरौरा ग्रामीण में स्थित सुनसान स्थल महर्षि पतंजलि पॉलिटेक्निक के पास बुधवार की सुबह अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक की हत्या कर शव को निर्जन स्थान पर फेंके जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। सीओ मुन्ना उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ के उपरांत शव का शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

करनैलगंज-शाहपुर धनावा मार्ग स्थित दर्शन फार्म के पास से पॉलिटेक्निक जाने वाले मार्ग पर एक 32 वर्षीय युवक का शव मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गयी। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृत युवक का सिर नीचे की ओर था, बारिश की वजह से उसके शरीर पर बालू चढ़ गया था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया है। ाटना की पुष्टि करते हुए क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि मिली लाश की शिनाख्त की जा रही है शव का पंचनामा करवाकर पीएम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर कार्रवाई होगी। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें