फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेड़ के नीचे दबकर मजदूर की मौत

Fri, 21 Mar 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरी (गोडा)। टिकरी जंगल में सौ फुटिया के पास शुक्रवार दोपहर बाराबंकी के रामनगर बड्डनपुर डीपू निवासी मजदूर रोशनलाल (32) पेड़ के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी मनकापुर में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वन निगम कर्मी तिलकराम ने बताया कि टिकरी रेंज के सौ फुटिया के पास साखू के पेड़ की कटान चल रही है। इसके लिए मजदूर लगाए गए हैं। शुक्रवार की दोपहर पेड़ काटते समय मजदूर रोशनलाल पर गिर गया। इससे वह पेड़ के नीचे दबकर घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक नीरज गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सक ने बताया कि भर्ती कराने के लिए आए लोग उसे छोड़कर चले गए थे। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें