फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से गायब डॉक्टर का वेतन रोका

विज्ञापन
गोंडा के बनगाई स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीडीओ शशांक त्रिपाठी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को विकास खण्ड मुजेहना अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बनगाई और गो आश्रय स्थल रूद्रगढ़ नौसी का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. तान्या वैष्णव गैरहाजिर मिलीं। स्टाफ ने भी डॉ. तान्या के ड्यूटी पर प्राय: नहीं आने की बात कही। सीडीओ ने अनुपस्थित डॉक्टर का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि रोगी कल्याण समिति व ग्राम पंचायत के पैसे का उपयोग करते हुए अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा कराने के साथ अन्य जरूरी निर्माण कार्य व संसाधनों का प्रबंध कराया जाय। अस्पताल का परिसर, वॉशरूम आदि गंदा मिला। सीडीओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि वे व्यक्तिगत रूचि लेते हुए कार्य कराकर अवगत कराएं।
विज्ञापन

गोशाला के निरीक्षण में सीडीओ को स्थिति बेहतर और संतोषजनक मिली। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान 271 गोवंश संरक्षित पाए गए। अभिलेखीकरण के लिए सभी रजिस्टर दुरुस्त मिले। बताया कि गोशाला रूद्रगढ़, नौसी में गाय और सांड़ों को अलग-अलग रखा गया है, जिससे दुर्घटनाएं नहीं हो रही हैं। गोशाला में पेयजल के लिए तालाब, मोेटर तथा हरे चारे के लिए बुआई का प्रबन्ध किया गया है। निरीक्षण के दौरान कार्य संतोषजनक मिलने पर सीडीओ ने ग्राम प्रधान नाजिया फातिमा तथा पंचायत सचिव जयचन्द्र वर्मा को शाबाशी दी है। निरीक्षण के दौरान बीडीओ, प्रभारी चिकित्साधिकारी तथा अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें