फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में मरीजों का तांता, 48 घंटे में 300 लोग पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
फोटो-3 गोंडा में जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में मरीजों की दवा लिखते चिकित्सक। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। होली त्योहार के 48 घंटों से जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड में मारपीट और सड़क दुर्घटनाओं से घायलों के साथ फूड प्वाइजनिंग व रंगों के एलर्जी वाले मरीजों का तांता लगा रहा। अकेले जिला अस्पताल के इमरजेंसी में 211 लोगों का इलाज किया गया। वहीं अन्य निजी अस्पतालों में सौ से अधिक मरीजों का इलाज हुआ, जबकि सामान्य समय में हर रोज 30 से 40 मरीजों का जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में इलाज होता है। जबकि, 17 से 19 मार्च के बीच यह संख्या बढ़कर 60 से 80 मरीज पहुंच गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. एमके गुप्ता के अनुसार इस बार होली के हुड़दंग में मारपीट व सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इमरजेंसी वार्ड में तैनात फार्मासिस्ट बीडी सोनी ने बताया कि होली पर मिलावटी से बनी मिठाई व गुझिया खाने से कई लोगों का पेट खराब जो आनन फानन में अस्पताल पहुंचे, वहीं त्वचा और नेत्र रोग की समस्या के कई मरीज आए हैं जिन्हें आंखों में रंग पड़ने से धुंधला दिखाई देने की शिकायत थी। कई मरीज त्वचा पर गहरा रंग लगने से होने वाली खुजली होने व त्वचा के रुखा होने की शिकायत लेकर पहुंचे।
भीड़ के चलते मरीजों का करना पड़ा लंबा इंतजार
रविवार को जिला अस्पताल के इमरजेसी कक्ष में मरीजों का तांता लगा रहा। भारी भीड़ के चलते मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। खरगूपुर के सुसगवां निवासी महताब, तरबगंज के अमन सिंह इटियाथोक के पतिराम वर्मा को फूड प्वाइजनिंग की समस्या के चलते जिला अस्पताल लाया गया। वहीं काली प्रसाद शुक्ल, अवधेश सिंह, गुलामपता, दुर्गेश, प्रदीप आदि मार्ग दुर्घटनाओं में घायल होकर इलाज करवा रहे। इमरजेंसी वार्ड पूरा मरीजों से भरा हुआ है। कम समस्या वाले मरीजों को भर्ती न करके घर जाने को कह दिया जाता है। वहीं मेडिकल वार्ड में भी बेड फुल है जिससे गैलरी में बेड लगाकर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले 48 घंटो में जिला अस्पताल में पहुंचे मरीज
17 मार्च- 62 मरीज
18 मार्च- 85 मरीज
19 मार्च- 64 मरीज
विभिन्न वार्डों में भर्ती- 137 मरीज
पिछले दिनों त्योहारों को लेकर जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। सामान्य समस्याओं वाले मरीजों को इमरजेंसी में इलाज देकर घर भेज दिया गया है। वहीं गंभीर मरीजों को भर्ती कराया गया है। डॉ. एसके रावत, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें