फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; आरोपी कार छोड़कर फरार

Tue, 18 Mar 2025 03:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में काम से लौट रहे एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विकास की फाइल फोटो, क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


हादसा नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोंडा-अयोध्या मार्ग स्थित नंदिनीनगर महाविद्यालय के पास हुआ। थाना क्षेत्र के ही कनकपुर निवासी लालजी का बेटा विकास कुमार (18) डीजे का काम करता था। सोमवार देर रात काम से वापस लौटा था। सुबह करीब 7 बजे फिर अपने साथियों को नवाबगंज लेकर गया था। वहां से वापस लौटते समय महाविद्यालय के पास एसयूवी ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ेंः- Live Video: बैरिकेडिंग तोड़ ट्रैक पर पहुंचा डंपर... आ गई मालगाड़ी, उड़ गए परखच्चे; एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन


टक्कर के बाद विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार, विकास के सिर पर गंभीर चोटें आने से अत्याधिक खून बह गया था। इस कारण मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी चालक एसयूवी छोड़कर फरार हो गया है। कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विकास की मौत के बाद मां रीता देवी बेसुध हो गईं। पिता लालजी का रो-रोकर बुरा हाल है। विकास अपने तीन भाई व चार बहनों में तीसरे नंबर का था। बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं मां-पिता व भाइयों के साथ रहता था। पिता ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें