फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैप इवेंट के एनआर में लखीमपुर-खीरी के मनीष सिंह को गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नंदिनी नगर शूटिंग रेंज में चल रही 44 वीं प्रदेश स्तरीय शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप का समापन समारोह पूर्वक हुआ। सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह द्वारा विजयी खिलाड़ियों को पदक अलंकरण के साथ किया गया।
विज्ञापन

छह दिन चली इस चैंपियनशिप में स्कीट, डबल ट्रैप, ट्रैप के सूटिंग चैंपियनशिप में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों नें निशाना साधा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मारकंडेय शाही तथा विशिष्ट अतिथि के रूप पुलिस कप्तान संतोष मिश्रा मौजूद रहे।
चैंपियनशिप के दूसरे दिन सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र करन भूषण सिंह ने शॉटगन शूटिंग के स्कीट प्रतिस्पर्धा में 33 अंक लेकर गोल्ड जीता था। जिन्हें समापन के दिन सांसद द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। छह दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में अंतिम दिन ट्रैप इवेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन

ट्रैप इवेंट के एनआर में लखीमपुर-खीरी के मनीष सिंह को 42 अंकों के साथ गोल्ड, पीलीभीत के दिपेंद्र सिंह को 40 अंक के साथ सिल्वर, गोरखपुर के ओमान हसन को 38 अंक के साथ ब्रांज मेडल मिला। ट्रैप एनआर सर्विसेज में मेरठ के अमन विहान को 42 अंक के साथ गोल्ड, लखनऊ के उमर जहां को 30 अंक के साथ सिल्वर, जईन अहमद को 28 अंक के साथ ब्रांज मेडल मिला।
ट्रैप एनआर महिलाओं में सोनभद्र की वात्सला सिंह ने 10 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता। ट्रैप एनआर वेटेरंस में मुरादाबाद के सलीम खान को 13 अंकों के साथ गोल्ड तथा मुरादाबाद के ही आसिफ अली खान को 2 अंकों के साथ सिल्वर मेडल मिला। ट्रैप इवेंट के आईएसएसएफ में लखीमपुर-खीरी के विकास तोमर ने 46 अ़ंक हासिल कर गोल्ड, गोरखपुर के इलिहान मशरूफ ने 45 अंक हासिल कर सिल्वर तथा इकबाल नवी ने 43 अंक लेकर ब्रांज मेडल जीता।
आईएसएसएफ के सर्विसेज में गोरखपुर के इलिहान मशरूफ नें 45 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। ट्रेप इवेंट के एनआर में विजनौर के मोबाइल अंसार को 37 अंक, लखनऊ के दानिश अहमद को 34 अंक, कानपुर के दानिश अख्तर को 25 अंक हासिल हुआ।
ट्रैप मेन्स के आईएसएसएफ में अलीगढ़ के मोहसिन रिजवी को 38 अंक, अलीगढ़ के ही मनोज कुमार सिंह को 37 अंक तथा संभल के शैलेन्द्र सिंह को 36 अंक मिला। ट्रैप इवेंट एनआर के जूनियर में मेरठ के अनंत विहान को 42 अंक, लखनऊ के ओमर जिया को 15 अंक, इलाहाबाद के जइन अहमद को 13 अंक हासिल हुआ। ट्रैप जूनियर आईएसएसएफ में गोरखपुर के इलिहान मशरूफ को 22 अंक के साथ गोल्ड मेडल मिला।
ट्रैप इवेंट एनआर के वीमेन्स में वात्सला ने 3 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। इस मौके पर गृह मंत्रालय उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव अटल राय, सूटिंग एसोसिएशन के महासचिव जीएस सिंह, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नवाब विन आसिफ, पूर्व विधायक मंजू सिंह, भारतीय कुश्ती स़ंघ के संयुक्त सचिव आदित्य प्रताप सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें