फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से सटे गांव में बाढ़ जैसे हालत, सड़क बनी जानलेवा

विज्ञापन
01द्दस्रड्डश्च10-गोंडा में झंझरी के कपूरपुर घास मंडी में पानी से गुजरकर स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। शहर से सटे झंझरी ब्लॉक के घासमंडी कपूरपुर में बाढ़ जैसे हालात बन गया है। टेढ़ी नदी में आए उफान से नदी का रुख गांव की ओर हो गया है। घासमंडी से मोकलपुर जाने वाली रोड पर पानी भरने से तालाब जैसा बन गया है। गांव में पानी लगातार बढ़ रहा है। पूरे गांव में हाहाकार मचा है। सड़क पर जलभराव होने से बच्चों को पानी में घुसकर स्कूल जाना पड़ा। बगल में नदी से जुड़ा तालाब होने से बच्चों का जीवन खतरे में है। गांव के लोगों का कहना है कि कई लोग पानी में समझ नहीं पाने से गड्ढे की ओर से चले गए और गिर गए। तालाब में बहने से बाल- बाल बचे हैं। ऐसे ही आसपास के कई गावों का हालात है।
विज्ञापन

अचानक नदियों में पानी का दबाव बढ़ने से गांवों में समस्या तो बढ़ गई है, साथ ही राहगीर परेशान हैं। शहर के पास के ही गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घासमंडी गांव के बगल के गांव में बलरामपुर के भाजपा विधायक पल्टूराम का घर है। सड़क भी उन्हीं के गांव से होकर आती है। इस सड़क पर दो स्थानों पर तालाब जैसी स्थिति हो गई है। घासमंडी गांव के धर्मेंद्र के घर में पानी पहुंच गया है, किसी तरह वह घर के बाहर रहते हैं। उनका कहना है कि घर किसी भी समय पानी के दबाव से गिर सकता है। गांव के बालकराम कहते हैं कि सड़क पर बहुत पानी है, कई लोग गिर चुके हैं। कुछ शिक्षक भी स्कूल जाते समय गिर कर चुटहिल हो चुके हैं। अंजय ने कहाकि पानी की जद में बिजली खंभा आने से करंट उतरने की आशंका है। वीरेंद्र कुमार ने पानी से गांव में हो रही समस्या बताई और कहा कि पूरे गांव में करीब 50 घर पानी से घिर चुके हैं। इससे घरों में दरार आ रही है।
सड़क से पानी निकलवा दीजिए, स्कूल जाने से डर लगता है....
घासमंडी गांव के छोटे-छोटे बच्चे भी सड़क पर जलभराव होने और दूसरा कोई रास्ता न होने से घबराए हैं। बच्चों ने अमर उजाला से कहा कि हमें टेपरा में बने कंपोजिट स्कूल कपूरपुर पढ़ने जाना है। सड़क से पानी निकलवा दीजिए, स्कूल जाना है। स्कूल में पढ़ने के जाने के लिए रमेश कुमार, राज, शालिनी आदि ने सड़क को जलभराव से मुक्त कराने की बात कही। बच्चों ने कहा कि स्कूल जाओ तो कमर तक पानी है, कपड़े भीग जाते हैं और लौटकर आओ तो भी कपड़े भीग जाते हैं। पानी में कई तरह के जंतु भी हैं। डर लगता है।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम ने पॉवर कारपोरेशन के अफसरों को दी चेतावनी
- घासमंडी में जलराव होने और पानी में बिजली का खंभा आने पर प्रभारी जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पॉवर कारपोरेशन को चेतावनी दी है कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि करंट न उतरने पाए। उन्होंने कहा कि पीडब्लूडी से सड़क को जलभराव से मुक्त कराने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर जलभराव की समस्या को देखते हुए एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें