फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिवृष्टि के कारण बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने में जुटी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एडीएम राकेश सिंह ने अतिवृष्टि के कारण तहसील तरबगंज अंतर्गत कटान से प्रभावित ग्राम जैतपुर, साकीपुर, दत्तनगर, तुलसीपुर मांझा, चैखडिया एवं खेमपुर ग्राम का निरीक्षण किया। वहां के ग्राम प्रधानों व ग्रामवासियों से मिलकर बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने तहसीलदार, राजस्व निरिक्षक व लेखपालों को निर्देशित किया गया कि अधिकतर ग्रामों में पानी कम है किंतु मार्ग पर एक फुट व उससे ज्यादा पानी है। वहां नाव नहीं लग सकती है। बल्ली लगाकर रस्सी से मार्गों को चिह्नित कर दें जिससे लोग गहरे पानी में न जाए। इसके अतिरिक्त राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया कि मेरुण्ड ग्रामों में जाकर देखें यदि कोई भी व्यक्ति घर से पानी के कारण शिफ्ट हुआ है तो उसे उचित सहायता दें। दत्तनगर में 30 ग्रामवासियों को तिरपाल का भी वितरण किया गया। डॉक्टर से दवाओं के वितरण व पशु चिकित्साधिकारी से पशुओं के वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली। क्लोरीन की टेबलेट वितरण करने को कहा गया। पटपरगंज बाढ़ चैकी के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देश दिया कि तत्काल विद्युत की व्यवस्था करें।
वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर सूरज पटेल ने रूपईडीह व इटियाथोक के बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। जिले में अतिवृष्टि के कारण सदर तहसील व तरबगंज तहसील में जलमग्न की स्थिति उत्पन्न हुई है। राहत व बचाव कार्य के लिए डीएम के आदेशानुसार राजस्व, स्वास्थ्य, पंचायतीराज तथा पशुपालन विभाग की टीमें लगाई गई हैं। वरिष्ठ अधिकारियों सहित राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की टीम ग्रामों में मुस्तैद की गई है। एसडीएम वीर बहादुर यादव ने चन्दवतपुर घाट पुल का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें