फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 32 मकान जले

Sun, 24 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
जले मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तपिश के कारण आग की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ रही हैं। रविवार को चार गांवों में आग लगने से 32 लोगों के आशियाने और 10 बीघा गन्ने की फसल जल गई। आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग झुलस गया। आग से 20 लाख रुपये की क्षति हुई है। 
विज्ञापन


कौड़िया थाना क्षेत्र के नदावां गांव के मजरा पकड़ी में रविवार की दोपहर गांव के बीच से निकली एचटी लाइन के तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी से लगी आग से गांव के ननके, छोटकऊ, सहदेव, गंगाराम, लालचंद, सत्य नारायन, सतीश चंद, राम अवध, सच्चिदानंद तिवारी, रामेश्वर तिवारी, रामगोपाल, राममनोरथ, अजय कुमार, सुमन व रामप्रताप मिश्र के घर जलकर राख हो गए।

आग बुझाते समय रामप्रताप तिवारी (60) झुलस गए। उनका निजी चिकित्सक के इलाज कराया गया है। आग से दस लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

वहीं, थाना खरगूपुर थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ी गांव में रविवार की दोपहर तालाब किनारे घूर से निकली चिंगारी से लगी आग में चंद्रभूषण शुक्ल, विक्कर शुक्ल, प्रकाश, बड़ेबाबू शुक्ल, राकेश तिवारी के छप्पर के घर जल गए। आग से एक लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन


उधर, कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के हरिगंवा गांव के मजरा सवाई पुरवा में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से केश कुमार, मनोहर, राजू, रामदेव, देवी प्रसाद, माता प्रसाद, श्यामलाल, मोहब्बत अली, असगर, हरीशंकर, व कल्लू के छप्पर के घर जल गए। घटना में पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के नकहा गांव में रविवार की दोपहर ईश्वरदीन के गन्ने के खेत में आग लग गई। आग की लपटें पड़ोस के रामप्रकाश के खेत में भी फैल र्गइं। इससे ईश्वरदीन एवं राम प्रकाश की पांच-पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें