फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत उदय कार्यक्रम से दूर रहे सांसद व विधायक

Sun, 24 Apr 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला/गोंडा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जुटे भाजपार्ई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम बहुत फीका रहा। पंचायती राज दिवस पर ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल यहां के जनप्रतिनिधियों को रास नहीं आई। रविवार को सभी ग्राम पंचायतों में भाजपा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाने थे।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष की मानें तो जिले की 1054 ग्राम पंचायतों में से केवल 100 ग्राम पंचायतों में ही ग्रामोदय से भारत उदय का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जबकि यहां भाजपा के दो सांसद व एक विधायक हैं। करीब 14 जिला पंचायत सदस्य हैं, लेकिन कार्यक्रम करने की किसी को फुर्सत नहीं मिली। 

वजीरगंज के बानेपुर चौराहे पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने ग्राम चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें झारखंड के जमशेदपुर में देश के पंचायत प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें मोदी ने गांवों के संपूर्ण विकास के मंत्र दिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिवाकर सेठ, जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्र, पल्टुराम, बाबूलाल शास्त्री ने प्रधानमंत्री के विचारों का अनुकरण करते हुए गांव के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, राम शत्रोहन तिवारी, दिनेश कनौजिया, सुभाष तिवारी, जगन्नाथ तिवारी, दूधनाथ यादव आदि मौजूद रहे। वहीं, मसकनवा में बिंद्रा प्रसाद शुक्ल की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कटरा बाजार में जिला महामंत्री अर्जुन प्रसाद तिवारी की अगुवाई में वीरपुर कटरा गांव में ग्रामोदय से भारत उदय का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के न होने से अधिकांश जगह मोदी के भाषण का सजीव प्रसारण नहीं दिखाया जा सका। कुछ लोगों ने रेडियो के जरिये ही कार्यक्रम को सुना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें