फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 केंद्रों पर 4908 मतदाता चुनेंगे एमएलसी

विज्ञापन
फोटो-27-गोंडा के कलेक्ट्रेट में एमएलसी चुनाव को लेकर ड्यूटी के बारे में जानकारी लेते मतदान कर्मी। - - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। विधान परिषद सदस्य पद के लिए शनिवार को गोंडा व बलरामपुर के 26 केंद्रों पर मतदान होंगे। 4908 मतदाता एमएलसी चुनेंगे। इसकी तैयारी पूूरी हो गई है और हर केंद्र पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी है। मतदान के दौरान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल रहेगा। मतदान के दौरान अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जो लगातार निगरानी रखेंगे। हर पल की रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य चुनाव में भाजपा से पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह और सपा के डॉ. भानु कुमार त्रिपाठी मैदान में हैं। वैसे सपा के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने भी नामांकन कर रखा है। उन्होंने कोई प्रचार नही किया। उन्होंने सिर्फ एहतियातन ही नामांकन किया था और वापस नहीं लिया। इससे चुनाव में भाजपा व सपा में ही सीधा संघर्ष है। बलरामपुर में मतदान के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर 1052 पुरुष मतदाता और 861 महिला मतदाता हैं। गोंडा में 1693 पुरुष व 1302 महिला मतदाता हैं। जो शनिवार को मतदान कर एमएलसी का चुनाव करेंगे।
287 निरक्षर मतदाताओं के सहयोग डालेंगे वोट
एमएलसी चुनाव में 287 निरक्षर मतदाता भी हैं, जिन्होने सहयोगी की मांग किया था। प्रशासन ने इनको सहयोगी दिया है। अब सहयोगी ही मतदान करेंगे। सहयोगी से चुनाव में वोट को पक्का माना जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि सहयोगी, देने में मतदाताओं की सहमति ली गई है। इसके बाद ही सहयोग दिए गए हैं। फिलहाल चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं और शनिवार को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें