फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे ई-रिक्शा पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। थाना तरबगंज के गोंडा-बेलसर मार्ग पर डिडिसिया फार्म के पास मां बाराही का दर्शन करके वापस अपने घर जा रहे चालक की ई रिक्शा पलटने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के माधवपुर निवासी गया प्रसाद उर्फ बेदऊ (45) पुत्र राममूरत अपने 9 वर्षीय बेटे सूरज के साथ मां बाराही दर्शन करने अपने बैट्री रिक्शा से गए थे। दर्शन करके वापस लौटने पर उमरी बेगम गंज के निरंजन तिवारी पुरवा में अपनी बहन सुमन व बहनोई दृगपाल एवं एक भांजे को रिक्शा पर बैठा लिए।
सबको लेकर अपने घर माधवपुर के लिए निकल पड़े। बेलसर-गोंडा मार्ग पर थाना तरबगंज क्षेत्र के डिडिसिया फार्म के पास अचानक रिक्शा पलट गया। रिक्शा के नीचे दबकर चालक गया प्रसाद उर्फ बेदऊ की मौत हो गई।
विज्ञापन

बहन सुमन ने बताया कि गया प्रसाद उर्फ बेदऊ की पत्नी की तीन साल पहले मौत हो गई थी। गया प्रसाद तीन भाइयों में बड़े थे। बताया कि अभी दो माह पूर्व बैट्री का रिक्शा किराये पर लेकर चलाना शुरू किया था। सूचना पाकर चौकी प्रभारी रगड़गंज जयहरि मिश्र मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें