फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना दे रही बुजुर्ग महिला को कुत्तों ने नोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सरयू नहर खोदाई के विरोध में परसा गोड़री शिवशंकर पुरवा में किसानों का धरना 11 माह से चल रहा है। किसान अपने खेत मे पंडाल लगाकर रात दिन रत जगा कर रहे हैं। जिसमें किसानों के परिवार की महिलाएं व बच्चे भी धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

धरने की अगुवाई कर रहे किसान कमलेश कुमार ने बताया कि रात में परिवार की महिलाएं व बच्चे धरना स्थल पर सो रहे थे। तभी एक कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे शकुंतला देवी (60) को कुत्तों ने नोच लिया। महिला का इलाज हलधरमऊ सीएचसी में कराया गया है।
सरयू नहर खण्ड प्रथम तरबगंज ब्रंच परसा गोड़री से लेकर धनई पट्टी तक खोदाई का काम करीब करीब पूरा हो चुका है, केवल किसानों के विरोध के चलते परसा गोड़री व सालपुर धौताल में एक किलो मीटर बाकी है।
विज्ञापन

जिसके खोदाई का विरोध किसान कर रहे हैं। किसान कहते हैं सिंचाई विभाग ने इन दोनों जगह के किसानों के साथ धोखा किया है। बिना नोटिस दिये फर्जी तरीके से कूट रचित दस्ताबेज तैयार करके जमीन का अधिग्रहण कर लिया है। सभी मुआवजा के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं मिली है। किसान नए सर्किल रेट से मुआवजे की मांग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें