फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम समेत 55 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
फोटो 5-गोंडा के जिला अस्पताल में वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाते रविकांत शुक्ल। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आम लोगों के साथ बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी समेत 55 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डीएम कार्यालय के कर्मचारी समेत कई अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। जिले में अब सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 208 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में अब तक डीआईजी, सीएमओ, एसीएमओ व कई डॉक्टर आ चुके हैं। परिणाम स्वरूप संक्रमितों का दायरा और तेजी से बढ़ने लगा है। हर रोज अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही और उनके स्टाफ के तीन सदस्यों समेत जिले मे 55 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। विकास भवन, कलेक्ट्रेट, सीएमओ कार्यालय, महिला व जिला अस्पताल से लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 208 हो गई है। संक्रमितों को कोरोना दवा की किट देकर होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उनके कार्यालयों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन पर दो यात्री संक्रमित मिले
रेलवे स्टेशन पर की गई जांच में दो यात्री कोरोना संक्रमित मिले। गुरुवार को मुंबई से आई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से आए यात्रियों की कोरोना जांच किया गया जिसमें दो यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए। एक यात्री जिले का तथा दूसरा यात्री बहराइच जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर जांच टीम में अवधेश त्रिपाठी, मुकुल श्रीवास्तव, पवन सिंह, राहुल कुमार वाल्मीकि, जयवर्धन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर से सीख नहीं ले रहे लोग
कोरोना की दूसरी लहर को हर किसी ने बहुत करीब से देखा और महसूस किया। अस्पतालों के बाहर लाइन लग रही थी। लोग ऑक्सीजन के लिए भटक रहे थे। ऐसा मंजर जिंदगी में पहली बार लोगों को देखने को मिली थी। इसके बावजूद लोग सब कुछ भूलकर लापरवाही की हद पार कर रहे हैं। बाजार में भीड़ उमड़ रही है। शारीरिक दूरी की अनदेखी की जा रही है। लोग मास्क लगाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। चिकित्सक तीसरी लहर को लेकर बार-बार लोगों से सावधान रहने की अपील कर रहे हैं। बावजूद लोग लापरवाही की हद पार कर रहे हैं।
कोरोना नियमों के पालन से कम हो सकता खतरा
कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। फिर दूसरी लहर जैसी स्थित न आने पाए इसके लिए कोविड नियमों का पालन किया जाना बहुत जरूरी है। घर से निकलने के बाद मास्क जरूर लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। शशांक त्रिपाठी, सीडीओ
कोविड नियमों का पालन कर गर्भस्थ शिशु को बचा सकती मां
अस्पताल में इलाज कराने आई महिलाओं से अपील की जाती है कि हर हाल में कोविड नियमों का पालन करें। गर्भवती महिलाएं खुद को कोरोना संक्रमण से बचाकर अपने गर्भस्थ शिशु को इस दुुनिया में जन्म दे सकती हैं। मास्क लगाकर तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर खुद व अपने गर्भस्थ शिशु का बचाव कर सकती हैं। डॉ.अनीता मिश्रा, महिला रोग विशेषज्ञ
बिना मास्क न निकलें बाहर, वैक्सीन अवश्य लगवाएं
कोरोना संक्रमण से बचाव कर लोगों को बचाने में सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग लोगों के बचाव के लिए तैयार है,लेकिन सबसे पहले आप खुद अपने आपको तथा समाज को महामारी से बचा सकते हैं। बिना जरूरी काम के बाहर न निकले, मास्क लगाएं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन

डॉ. एपी सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें