फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये के लिए महिला की हत्या

Fri, 29 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
प्रे‌मिका की हत्या - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
विशुनापुर बेलभरिया गांव के मजरा कटहिया में गुरुवार की रात दहेज में एक लाख रुपये व बाइक नहीं मिली तो ससुराल वालों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला। ससुराल वालों ने महिला की हत्या के बाद शव को घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में महिला के पिता ने थाना खरगूपुर में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के रानीजोत गांव के मजरा भग्गड़वा के रहने वाले वहाब ने थाना खरगूपुर में शुक्रवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी शबाना (22) की शादी ढाई साल पहले खरगूपुर थाना क्षेत्र के विशुनापुर बेलभरिया गांव के मजरा कटहिया के रहने वाले वाजिद अली के बेटे चिनकऊ के साथ की थी।

शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। इसके लिए ससुराल वाले शबाना को प्रताड़ित किया करते थे। वहाब ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने गुरुवार की रात शबाना को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पिटाई से बचने के लिए वह भागकर गांव के एक व्यक्ति के घर में जा छिपी, मगर ससुराल वाले उसे पकड़ लाए और पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घर के एक कमरे में फंदे से लटका दिया। वहाब ने बताया कि शबाना के ससुराल के गांव वालों से उसे सूचना मिली तो वह बेटी के घर पहुंचा।

इस मामले में वहाब ने थाना खरगूपुर में पति चिनकऊ, जेठ कमाल, ससुर वाजिद अली व ननद हरीरा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष खरगूपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें