फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मजदूर की मौत

Tue, 22 Sep 2015 11:11 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर खोरहंसा बाजार के पास सोमवार देर रात अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ट्रॉली के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव के रहने वाले योगेंद्र सिंह का बेटा शुभम सिंह (18) मजदूरी करता था। वह सोमवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बालू लादकर करनैलगंज उतारने जा रहा था।

इसी दौरान जब ट्रैक्टर-ट्रॉली गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर खोरहसा बाजार के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ट्रॉली के नीचे दबकर शुभम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली ले आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें