कस्बे के आर्य नगर निवासी शिवशंकर मिश्रा शिवगढ़ कस्बे में दवाखाना की दुकान चलाता है। रात में परिवारीजनों के साथ बरामदे में सो रहा था। पत्नी अनीता ने कमरे में ताला बंद करके चाभी चारपाई पर रख लिया।
चोर ताला तोड़कर अलमारी में रखे 34 हजार रुपये नगद और डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात चोरी ले गए। रात में जब पत्नी उठी तो कमरा खुला मिला। चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए।
सूचना पर पुलिस पहुंची। उसने आसपास छानबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि शिवशंकर की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।