फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, तीन महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलरामपुर। गोंडा के साहेबगंज गांव से बेटी का मुंडन कराने देवीपाटन जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भैंसहवाडीह गांव के पास पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए।

घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के ओवरटेक करते समय हुई भिड़ंत के कारण हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुुताबिक ग्राम साहेबगंज गोण्डा निवासी कौशल की तीन वर्षीय बेटी अर्पिता का शुक्रवार को देवीपाटन शक्तिपीठ में मुंडन होना था। परिजन तथा रिश्तेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली से देवीपाटन जा रहे थे। दोपहर करीब 12.30 बजे देहात थाना क्षेत्र के भैंसहवाडीह गांव के पास टेंट हाउस का सामान लादकर एक और ट्रॉली जा रही थी।

नेशनल हाइवे पर टेंट हाउस वाली ट्रॉली ने श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी प्रयास में दोनों ट्रॉलियां आपस में टकरा गई। टक्कर के बाद श्रद्धालुओं की ट्रॉली सड़क के बगल पलट गई।

घटना में  ग्राम साहेबगंज निवासी गंगाजली (65), ग्राम धर्मपुर थाना बलरामपुर देहात निवासी उरेला(60) की मौके पर मौत हो गई जबकि अस्पताल ले जाते समय धर्मपुर निवासी राम उरेही(55) की रास्ते में मौत हो गई।

मौके पर पहुंचकर एएसपी अरविन्द मिश्रा, सीओ सिटी कर्मवीर सिंह तथा देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह ने घायल मन्ना देवी(52), पिंकी(12), सुमन(6), मनोज(22), रामू(14), ननका देवी(60), सुरेही(65), कृष्णमती(40), राजकुमारी(40) व मित्रा देवी(47) को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने राज कुमारी व मित्रा देवी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। एएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राङ्खली के चालक अजय से तहरीर लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें