थाना वजीरगंज क्षेत्र के भीखपुर गांव के पास गुरुवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सब्जी दुकानदार को मारपीटकर साढ़े तीन हजार रुपए लूट लिए और भाग निकले। इस मामले में पीड़ित ने थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के डुमरियाडीह चौराहे के समीप के रहने वाले हीरा ने बताया कि उसकी डुमरियाडीह चौराहे के पास सब्जी की दुकान है। हीरा के मुताबिक वह शुक्रवार की रात दुकान बंद करने के बाद साइकिल से अपने घर जा रहा था।
रास्ते में भीखमपुर गांव के समीप बाइक से आए तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसे मारपीटकर 35 सौ रुपए छीन लिया और फरार हो गए। इस मामले में हीरा ने थाना वजीरगंज में बाइक सवार तीन बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष वजीरगंज विनोद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।