फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में नमाज बाद बिगड़ते बचा माहौल

Fri, 16 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
सदर कोतवाली में मौजूद एक पक्ष के लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज शहर इमाम की ताजपोशी पर शुक्रवार को दो गुटों के आमने सामने आ जाने से माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा।। जुमे की नमाज के बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे ुपर ईंट-पत्थर चलाए और लाठी-डंडे भांजे। पुलिस ने लाठियां पटककर लोगों को खदेड़ा और मामला शांत कराया। बाद में दोनों गुट अलग-अलग कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। एसआई ने दोनों पक्षों से 11 लोगों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात के खिलाफ माहौल खराब करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जामा मस्जिद में अब तक नमाज पढ़ाते रहे शहर इमाम मिस्बाहुल हक का तीन दिन पहले इंतकाल हो गया था। ईदगाह कमेटी ने अपनी ओर से शमीम कासमी की ताजपोशी शहर इमाम के रूप में कर दी। यह ताजपोशी दूसरे गुट सुहाई नहीं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कुछ लोग बाहर निकले ही थे कि मीरा टोला निवासी मुजफ्फर व कागजियाना मोहल्ले के अरसी ने इसी मुद्दे पर विवाद शुरू कर दिया। कुछ ही देर में लोग दो गुट में बंट गए और एक-दूसरे से गालीगलौज करने लगे।

दोनों तरफ से लोग लाठी डंडे भी लेकर आ गए। कुछ ने पथराव भी शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को लाठियां पटककर खदेड़ा। इसके बाद कागजियाना मोहल्ले के दर्जनों लोग कोतवाली गए। उन्होंने तहरीर देकर मीरा टोला के दर्जनों लोगाें पर मारपीट का आरोप लगाया। बाद में मीरा टोला के दर्जनों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी।  कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। उन्होंने दोनों पक्षों की तहरीर मिलने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें