साग लाने के लिए बुधवार शाम खेत को गईं दो किशोरियों को दो युवकों ने दबोच लिया और उनसे छेड़खानी की। इस मामले में एक किशोरी के पिता ने गुरुवार को नवाबगंज थाने में आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 व 17 वर्षीया दो किशोरियां बुधवार की शाम साग लाने के लिए खेत को गई थीं।
तभी राजा उर्फ आरिफ व मोहम्मद जुमई वहां पहुंच गए और किशोरियों को दबोच लिया। दोनों उनसे छेड़खानी करने लगे। किशोरियों के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले।