फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी सवार युवकों ने की फायरिंग, दो को पीटा

Mon, 27 Feb 2017 10:42 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली देहात क्षेत्र के मूड़ाडीहा गांव में सोमवार को मतदान के बाद एसयूवी सवार दो दर्जन युवकों ने गंाव के एक व्यक्ति को दौडा लिया और पकड़कर उसे जमकर पीटा। लोगों को डराने के उद्देश्य से इन युवकों ने फायरिंग भी की।
विज्ञापन

इस घटना से मूड़ाडीहा व आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती युवक अपने वाहनों समेत भाग खड़े हुए। कोतवाली देहात क्षेत्र के मूड़ाडीहा गांव के रहने वाले महाजन वर्मा के मुताबिक चुनाव में उसने शिवसेना प्रत्याशी का समर्थन किया था।

इसी के लेकर दूसरे दल के लोग उससे नाराज थे। सोमवार को मतदान खत्म होने के बाद जब वह पोलिंग बूथ से लौट रहा था तभी गांव के बाहर करीब 8 एसयूवी वाहनों मेें सवार करीब दो दर्जन युवक आ धमके।
विज्ञापन


जब तक वह कुछ समझ पाता लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर जब गांव के लोग दौड़े तो तो हमलावर फायरिंग करते हुए अपने वाहनों समेत भाग निकले। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पंहुची तब तक एसयूवी सवार युवक जा चुके थे। वहीं दूसरी तरफ इसी थाना क्षेत्र के सालपुर बाजार में एसयूवी सवार युवकों ने विशुनपुर बैरिया गांव के रहने वाले केशव यादव को जमकर पीटा।

इसमेें केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने मारपीट की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें