फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी सुमन की हत्या

Fri, 15 Apr 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बड़ौत में बावली रोड पर दुकान में चोरी के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौसिहा गांव की रहने वाली सुमन की छह दिन पहले गला दबाकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा सुमन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए उसके पिता ने शव को झौव्वहा तालाब के किनारे दफन कर दिया था। इस मामले में सुमन के बड़े भाई ने शुक्रवार को अपने पिता के खिलाफ थाना कौड़िया में हत्या, साक्ष्य छिपाने व हत्या की साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


थाना कौड़िया क्षेत्र के गौसिहा गांव के रहने वाले रामरंग शुक्ल की बेटी सुमन (13) की 9 अप्रैल को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सुमन के शव को उसके पिता ने गांव के झौव्वहा तालाब के किनारे दफन कर दिया था।

सुमन का बड़ा भाई मुरारी उर्फ मोनू शुक्ल 11 अप्रैल को लखनऊ से घर पहुंचा तो उसके पिता ने बेटे को सुमन के मौत की झूठी कहानी सुनाई। जिस पर मोनू को विश्वास नहीं था। इसलिए उसने 11 अप्रैल को ही थाना कौड़िया में सुमन का पोस्टमार्टम कराने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन


12 अप्रैल को नायब तहसीलदार करनैलगंज शिवदयाल तिवारी की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र खोदवाकर सुमन के शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष कौड़िया इंतखाब खां ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुमन की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।

इस मामले में शुक्रवार को थाना कौड़िया में मुरारी उर्फ मोनू शुक्ल ने अपने पिता रामरंग शुक्ल के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने व हत्या की साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें