मंगलवार की देर शाम कस्बे के बाजार में बाइक पंचर होने पर उसे देखने के लिए उतरे कादीपुर निवासी राजकुमार तिवारी ने एक लाख रुपयों से भरा बैग बाइक की सीट पर रख दिया। इसी बीच उचक्का बैग लेकर भाग निकला। इस मामले में थाना वजीरगंज में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के कादीपुर के रहने वाले राजकुमार तिवारी ने बताया कि वह कस्बा वजीरगंज में मकान बनवा रहे हैं। इसीलिए मंगलवार की दोपहर बाद अपने घर से 20 हजार रुपए लेकर निकले थे। राज कुमार के मुताबिक इलाहाबाद बैंक की शाखा वजीरगंज से उन्होंने 80 हजार रुपए निकाले के बाद कस्बे में बिल्डिंग मैटेरियल की खरीददारी कर रहे थे। देर शाम साढ़े सात बजे वह बाइक से अपने प्लाट पर जा रहे थे, तभी बाइक अचानक पंक्चर हो गई।
बाइक रोकने के बाद वह बाइक की सीट पर रुपयों से भरा बैग रखने के बाद पंक्चर टायर को देख रहे थे तभी एक उचक्का बैग लेकर फरार हो गया। इस मामले में राजकुमार तिवारी ने थाना वजीरगंज में उचक्के के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष वजीरगंज अवधेशराज सिंह ने