डीएम ने पिछले दिनों चीनी मिलों के तौल केंद्रों की जांच के निर्देश दिये थे। एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने शुक्रवार को कुन्दुरखी चीनी मिल गेट स्थित तौल केंद्र निरीक्षण किया। किसान केशव राम के गन्ने की तौल में 10 किलो का अन्तर मिला।
इस पर मैनुअल कांटे की सही व्यवस्था न होने पर एसडीएम ने अधिकारियों से नाराजगी जताई। तरबगंज क्षेत्र के ग्राम रामपुर टेंगरहा निवासी जगमोहन ने कहा कि धर्म कांटा पर गन्ने की तौल करवा कर लाने पर मिल के कांटे की तौल 2.50 से 3.00 क्विंटल की कम आती है।
इस पर एसडीएम ने बांट निरीक्षक आरके श्रीवास्तव को जांच की हिदायत दी। खामी मिलने पर मिल प्रबन्धन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा।